बढ़ता प्रदूषण - बार रे बाप!: मुंबई के बाद उपराजधानी नागपुर है दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर, AQI के ताजा आंकड़ों ने उड़ाए होश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिवाली पर पटाखों और आतिशबाजी से उठे धुएं के गुबार ने इस बार मानो सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रशासन की लाख अपील के बावजूद ग्रीन दीपावली की पहल कोई नारेबाजी ही साबित हुई। इसका असर अब कई शहरों की हवा में दिखाई देने लगा है। उपराजधानी की बात करें तो मुंबई के बाद नागपुर 160 AQI के साथ राज्य का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बना है। देखा जाए तो मुंबई, नागपुर, मीरा-भायंदर और ठाणे जैसे शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर इस बार ज्यादा बढ़ा है। रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की रैंकिंग के अनुसार, महाराष्ट्र के सबसे प्रदूषित शहरों में मुंबई 162 AQI के साथ पहले स्थान पर है।
पुणे और नाशिक की हवा भी पूरी तरह साफ नहीं है। वहीं, धुले और जलगांव जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता तुलनात्मक रूप से बेहतर दर्ज की गई है। दिवाली के बाद महाराष्ट्र के शहरों में प्रदूषण का स्तर कितना बढ़ा है और इसका लोगों के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है, यह चिंता का विषय बन गया है।
मुंबई, नागपुर और मीरा-भायंदर में प्रदूषण अधिक
महाराष्ट्र के 10 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में मुंबई 162 AQI के साथ पहले स्थान पर है। नागपुर 160 AQI के साथ दूसरे और मीरा-भायंदर 159 AQI के साथ तीसरे स्थान पर है। ठाणे में AQI 151 दर्ज किया गया है। मुंबई और नागपुर के बीच प्रदूषण के स्तर में केवल 2 अंकों का अंतर है। इससे स्पष्ट है कि मुंबई महानगर क्षेत्र के साथ विदर्भ के प्रमुख शहर नागपुर में भी वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
महाराष्ट्र के 10 प्रदूषित शहर
धुले और जलगांव की हवा अपेक्षाकृत साफ
महाराष्ट्र के अपेक्षाकृत स्वच्छ हवा वाले शहरों में धुले और जलगांव 81 AQI के साथ सबसे बेहतर स्थिति में हैं। महाड में AQI 84, जबकि बेलापुर और मालेगांव में 96 दर्ज किया गया। हालांकि, पुणे, नाशिक और छत्रपति संभाजीनगर जैसे शहरों में भी AQI 100 के पार पहुंच चुका है।
तुलनात्मक रूप से बेहतर वायु गुणवत्ता वाले शहर
पटाखों का धुआं, वाहनों और निर्माण कार्यों से भी बढ़ा प्रदूषण
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दिवाली के अगले दिन सुबह 9 बजे मुंबई का औसत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) AQI 171 दर्ज किया गया। यह पिछले साल दिवाली के अगले दिन दर्ज 134 AQI से करीब 28 प्रतिशत अधिक था। मुंबई के 8 निगरानी केंद्रों पर AQI 200 के पार पहुंच गया। बांद्रा ईस्ट में 265, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 232, सेवरी में 229 और देवनार में 228 AQI दर्ज किया गया। घाटकोपर में यह स्तर 221 और चेंबूर में 215 रहा।
उपराजधानी में भी स्थिति चिंताजनक रही। 8 नवंबर को रात 9 बजे यहां AQI 217 दर्ज किया गया। इसी दौरान पिंपरी-चिंचवड़ में 197, नाशिक में 177, पुणे में 161, नवी मुंबई में 150 और मुंबई में 130 AQI दर्ज किया गया।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
