Nagpur News: स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली अभियान 4037 किलों घरेलू कबाड़ का संकलन

दीपावली की सफाई के बाद निरुपयोगी सामग्री स्वीकार

Nagpur News महानगरपालिका प्रशासन से स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली अभियान में घर से निकलने वाले कबाड़ और अनुपयोगी सामग्री को संकलन किया गया। इस दौरान शनिवार तक शहर के करीब 80 से अधिक केन्द्रों से 4037 किलो कपड़े, प्लास्टिक, पुरानी किताबें, ई वेस्ट समेत अन्य सामाग्री का संकलन किया गया है।

दीपावली से पहले घराें में सफाई के बाद निकलेनवाली निरुपयोगी वस्तु और सामग्री को संकलन कर पुर्नउपयोग करने के लिए महानगरपालिका ने स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली अभियान संचालित किया है। सफाई के बाद घरांे से निकलने वाले कपड़े, खिलौने, फर्नीचर, पुराने बर्तन, ई वेस्ट को अलग-अलग श्रेणी में संकलन किया गया। इस सामग्री को स्वीकार करने के लिए मनपा ने 10 जोन कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर 80 से अधिक संकलन- स्वीकार केंद्र बनाए थे।

महापौर नीता ठाकरे, उप महापौर लीला हाथीबेड, सत्ता पक्ष नेता बाल्या उर्फ नरेन्द्र बोरकर, आयुक्त डॉ विपिन, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, मुरूगानंथम, मिलिंद मेश्राम समेत अन्य ने अभियान का निरीक्षण किया। पुरानी सामग्री और कपड़ों का साफ कर जरूरतंमदों को उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि निरुपयोगी सामग्री से कबाड़ से जुगाड़ संस्था के माध्यम से थैली समेत अन्य सामग्री को तैयार किया जाएगा।

4037.00 किलो सामग्री

पुराने कपड़े 2307 किलो

प्लास्टिक 847 किलो

पुरानी किताबें और पेपर 150 किलो

ई वेस्ट 29 किलो

घरेलू सामग्री 31 किलो

लकड़ी के फर्नीचर 5

अन्य सामग्री 668 किलो


Created On :  

Tags

Next Story