Nagpur News: स्थायी समिति की सभा 9 को, 13 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

स्थायी समिति की सभा  9 को, 13 प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • 15 माह के डीए एरियर्स के भुगतान के लिए 16.95 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी की उम्मीद
  • कन्हान-कोलार बैरेज के लिए तकनीकी सलाहकार की होगी नियुक्ति
  • नेहरूनगर जोन के 24.61 करोड़ रुपए के बजट सहित सुरक्षा कर्मचारियों और विद्यार्थियों से जुड़े प्रस्ताव भी होंगे पेश

Nagpur News महानगरपालिका की स्थायी समिति की सभा का सोमवार 9 नवंबर की दोपहर 3 बजे स्थायी समिति सभागृह में आयोजन किया गया है। सभा में शहर में जलापूर्ति के लिए अधिक जल उपलब्ध कराने के लिए कन्हान-कोलार बैरेज बनाने के लिए तकनीकी सलाहकार नियुक्त करने, मुख्यालय और जोन कार्यालयों में 370 सुरक्षा कर्मचारियो के लिए 4 एजेंसियों के मिले प्रस्ताव को मान्य करने, स्कूली शिक्षा विभाग अंतर्गत कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को साल 2026-27 में गणवेश के साथ टी-शर्ट और लेाअर उपलब्ध कराने के प्रस्ताव का भी समावेश है। सभा में 13 प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

कन्हान-कोलार नदी बैरेज प्रोजेक्ट के लिए तकनीकी सलाहकार होगा नियुक्त

कन्हान-कोलार नदी बैरेज निर्माणकार्य के लिए सविस्तार प्रकल्प तैयार करने के लिए तकनीकी सलाहकार की नियुक्ति करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। शहर में कन्हान के 1 और पेंच के 4 समेत पांच जल शुद्धिकरण के माध्यम से प्रतिदिन 786 एमएलडी की जलापूर्ति हो रही है। वर्तमान में पेयजल आपूर्ति के लिए सालाना 246.01 मिलियन क्यूब मीटर जल की आवश्यकता होती है, लेकिन तेजी से आबादी बढ़ने से साल 2038 में 313.89 एमसीएम और साल 2053 में 446.78 एमसीएम पानी की जरूरत होगी। ऐसे में करीब 950 करोड़ रुपए की लागत से कन्हाल- कोलार बैरेज निर्माणकार्य करने का फैसला किया गया है।

सफाई कर्मचारियों की वसाहत के लिए भी प्रस्ताव

दीपावली के अवसर पर मनपा के कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलता है। कर्मचारियों के एडवांस लेकर त्योहार मनाने पर एडवांस की रकम किश्तों में प्रतिमाह के वेतन से कटौती होती है। ऐसे में मनपा कर्मचारियों और कर्मचारियों से जुड़े संगठनों ने 15 माह के महंगाई भत्ता (डीए) का एरियर्स देने की मांग की थी। इस प्रस्ताव को प्रशासन ने मान्य कर लिया है। इस प्रस्ताव को शुक्रवार को स्थायी समिति की सभा में बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव में 1 जुलाई 2025 से 28 फरवरी 2026 तक 8 माह के लिए 3 फीसदी दर से 9.60 करोड़ रुपए और 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक का 7 माह का 2 फीसदी की दर से 7.35 करोड़ रुपए डीए होता है। डीए के भुगतान के लिए मनपा प्रशासन को 16.95 करोड़ रुपए का खर्च अनुुमानित है।

नेहरूनगर जोन के बजट मंजूरी का भी प्रस्ताव

सभा में नेहरूनगर जोन के बजट को भी मंजूरी के लिए रखा जाएंगा। जोन से प्रस्तावित 2461.88 लाख रुपए के बजट को लेकर चर्चा होने की संभावना भी है। इस बजट को लेकर खासी चर्चा और आरोप-प्रत्यारोप होते रहे हैं। विपक्ष के नेता संजय महाकालकर, एआईएमआईएम के शकील पटेल ने जोन सभापति सीमा ढोमणे पर विपक्ष के साथ फंड आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया है।

Created On :  

Tags

Next Story