शरद पवार की तबीयत स्थिर, इलाज का अच्छा असर, ब्रीच कैंडी अस्पताल में 4 नवंबर से भर्ती हैं

शरद पवार की तबीयत स्थिर, इलाज का अच्छा असर, ब्रीच कैंडी अस्पताल में 4 नवंबर से भर्ती हैं
  • डॉक्टर बोले- सेहत में सुधार, डिस्चार्ज पर उचित समय पर होगा फैसला
  • शनिवार को छुट्टी मिलने की एकनाथ शिंदे ने जताई थी संभावना
  • ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत स्थिर है और इलाज का उन पर अच्छा असर हो रहा है। ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका उपचार कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पवार की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और वे उपचार पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

डॉ. समदानी के अनुसार, शरद पवार को अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी, इसका फैसला उचित समय पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा। इससे पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में संभावना जताई थी कि पवार को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। गौरतलब है कि शरद पवार को 4 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।




Created On :  

Tags

Next Story