निशाना साधा: जयंत पाटील ने कहा - छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने कह रहा हूं सरकार बदलने पर एक-एक का हिसाब होगा

जयंत पाटील ने कहा - छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने कह रहा हूं सरकार बदलने पर एक-एक का हिसाब होगा
  • सत्ता का घमंड ज्यादा दिन नहीं चलता, समय बदलता रहता है
  • पडलकर का नाम लिए बगैर निशाना साधा

डिजिटल डेस्क, मुंबई. राकांपा (शरद) के वरिष्ठ नेता और विधायक जयंत पाटील ने भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता और धन शक्ति के दम पर कुछ लोग जरूरत से ज्यादा उछलने लगे हैं। सरकारी व्यवस्था को भी अपनी सेवा में लगा हुआ समझकर व्यवहार किया जा रहा है। हालांकि समय हमेशा बदलता रहता है। यदि न्याय और बुद्धि से काम किया जाए तो यही तहसील आपका सम्मान करेगी। सांगली में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के लोकार्पण समारोह में जयंत पाटील और पडलकर एक ही मंच पर मौजूद थे। इस दौरान जयंत ने अपने अंदाज में पलटवार करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने कह रहा हूं सरकार बदलने पर एक-एक का हिसाब होगा।

पाटील ने कहा मैंने 11 साल तक मंत्रिमंडल में काम किया, लेकिन कभी सत्ता का घमंड नहीं किया। न ही किसी पर रौब जमाया। हम कभी दिखावा नहीं करते और न ही हंगामा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लड़ाई करना मुश्किल नहीं है, लेकिन लड़ाई सही समय पर और अपनी रणनीति के अनुसार लड़नी चाहिए। पाटील ने कहा कि कुछ लोग धन शक्ति के बल पर बड़ी-बड़ी छलांग लगाने लगे हैं। सरकारी व्यवस्था को अपनी सेवा के लिए उपलब्ध समझकर व्यवहार किया जा रहा है। पुलिस का उल्लेख करते हुए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी भी दी कि समय बदलता रहता है और न्यायपूर्ण तरीके से काम करना चाहिए। उन्होंने शिवाजी महाराज के सामने बोलते हुए कहा कि सरकार बदलने के बाद एक-एक का हिसाब होगा।

Created On :  

Tags

Next Story