हड़कंप: बॉम्बे हाई कोर्ट, अमिताभ के आवास और बीएसई को बम से उड़ाने की धमकी, आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल

बॉम्बे हाई कोर्ट, अमिताभ के आवास और बीएसई को बम से उड़ाने की धमकी, आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल
  • बीएसई को बम से उड़ाने की धमकी मिली
  • बॉम्बे हाई कोर्ट, अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास पर हमले की धमकी
  • आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई. शहर में शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट, अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास और बीएसई को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसको लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। हालांकि जांच में यह फर्जी निकली। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस, बम पहचान एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने इन सभी स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। अब साइबर पुलिस ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी है। मौजूदा समय में अमिताभ बच्चन को धमकी भेजे जाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की महापौर रितु तावड़े और उप-महापौर संजय घाड़ी को एक ईमेल मिला था। जिसमें एक स्कूल पर ग्रेनेड हमले और बच्चन के जुहू स्थित आवास पर 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच हमले की धमकी दी गई थी।

Created On :  

Tags

Next Story