Nagpur News: दिव्यांगों की प्रतिभा से सजेगी दिवाली पहाट, दृष्टिबाधित कलाकार देंगे गीत-संगीत की प्रस्तुति

दिव्यांगों की प्रतिभा से सजेगी दिवाली पहाट, दृष्टिबाधित कलाकार देंगे गीत-संगीत की प्रस्तुति
  • 10 नवंबर को गांधीबाग उद्यान में सुबह 6.30 बजे से आयोजन
  • मलकापुर का दृष्टिबाधितों का स्वरधारा म्यूजिकल ग्रुप देगा प्रस्तुति
  • कथक नृत्य के साथ दिव्यांग कलाकार पलक वानखेड़े और ईश्वरी पांडे भी रहेंगी मौजूद

Nagpur News दृष्टिबाधितों व दिव्यांगों के कल्याणार्थ ‘दिवाली पहाट’ कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार 10 नवंबर की सुबह 6.30 बजे से गांधीबाग उद्यान में किया गया है। अरुणोदय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मलकापुर के दृष्टिबाधितों की टीम स्वरधारा म्यूजिकल ग्रुप प्रस्तुत करेगी।

इस टीम में गायक वादक सभी दृष्टिबाधित हैं। साथ ही कथक नृत्य की प्रस्तुति प्रसिद्ध कथक गुरु पल्लवी उपदेव की टीम द्वारा किया जाएगा। गुरु पल्लवी ने कथक गुरु ललिता हरदास, पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज , पं. राजेंद्र गंगानी से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य संरक्षण और प्रचार के लिए योगदान किया है। 35 साल में उन्हें 19 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। जयपुर घराने की वरिष्ठ नृत्यांगना गुरु पल्लवी और उनकी लयशाला कथक साधना केंद्र द्वारा विशेष प्रस्तुतियां होगी।

इंडियन आयडल में प्रस्तुति दे चुकी दिव्यांग कलाकार पलक वानखेडे वर्धा, अंतरराष्ट्रीय चैंपियन दिव्यांग तैराक ईश्वरी पांडे विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर रखा गया है। यहां विविध जांच नि:शुल्क की जाएगी। कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों के मान्यवरों की उपस्थिति होंगी। यह कार्यक्रम नि:शुल्क है। आयोजकों ने कार्यक्रम के अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान कर दिव्यांगाें को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है।


Created On :  

Tags

Next Story