Nagpur News: सौर ऊर्जा से 80 फीसदी कृषि पंपों को दिन में मिल रही बिजली : लाेकेशचंद्र

Nagpur News महावितरण के अध्यक्ष व प्रबंध संचालक लोकेश चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 की मदद से नागपुर समेत राज्य के 80 फीसदी कृषि पंपों को दिन में बिजली मिल रही है। मार्च के आखिर तक 100 फीसदी कृषि पंपों को सोलर एनर्जी से दिन में बिजली मिल सकेगी।
यह भी पढ़े -पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने दागा सवाल - अजित पवार चाहते थे राकांपा का विलय, तब तटकरे पर किसका दबाव था
'ऊर्जा सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत 2047 के लिए वितरित ऊर्जा' सेमिनार में उन्होंने बताया कि कैसे महाराष्ट्र ने विकेंद्रीकृत तरीके से सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजनाएं स्थापित करके कृषि पंपों को दिन में बिजली की आपूर्ति की है। उन्होंने कहा कि पीएम कुसुम केंद्र की योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना शुरू की गई है और इस योजना के तहत 16 हजार मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजनाएं विकेंद्रीकृत तरीके से स्थापित की जा रही हैं।
अब तक करीब 7 हज़ार मेगावाट के प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। इससे मिलने वाली बिजली और दूसरे टेक्निकल उपायों के आधार पर, अब 80 फीसदी कृषि पंपों को दिन में बिजली दी जा रही है। 100 फीसदी कृषि पंपों को दिन में सोलर एनर्जी से बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है, जो मार्च के आखिर तक पूरा हो सकेगा। कृषि पंपों को दिन में अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नागपुर समेत राज्य में बिजली की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस करके बिजली की ज़रूरत पूरी की जाएगी। सौर कृषि पंप लगाने में राज्य सबसे आगे है और देश के कुल सोलर कृषि पंपों में से 65 फीसदी राज्य में लगाए गए हैं। किसानों को सिंचाई का सही साधन मिल रहा है। क्योंकि वे जब चाहें सिंचाई कर सकते हैं आैर पानी की बर्बादी नहीं हो रही है। खेती की उत्पादकता में भी बढ़ोतरी महसूस हो रही है।
Created On :  


