Kaziranga Road Accident: असम के काजीरंगा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी ट्रैवलर, 23 की मौत, कई घायल

असम के काजीरंगा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी ट्रैवलर, 23 की मौत, कई घायल
असम के कांजीरंगा में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रोंगाजन इलाके में ट्रक और ट्रैवलर गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। पूर्वोत्तर राज्य असम में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। कांजीरंगा के रोंगाजन इलाके में ट्रक और ट्रैवलर गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में 23 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी मौतों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रैवलर के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी भयानक दी थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। कई यात्रियों के अभी भी गाड़ी के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू में जुटी हुई है।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कई के हालात नाजुक बताई जा रही है।

20 के पार मृतकों का आंकड़ा

हादसा गोलाघाट जिले में कांजीरंगा नेशनल पार्क के समीप हुआ। पुलिस के अनुसार, रंगाजन इलाके में हाथीकुली चाय बागान के पास नेशनल हाईवे-175 पर ट्रैवलर और ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। ट्रैवलर बोकाखाट से नगांव की तरफ जा रही थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैवलर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया था, उसके अंदर कई यात्री फंसे हुए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। शुरुआत में 7 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा 20 के पार पहुंच चुका है।

तेज रफ्तार में थी ट्रैवलर

गोलाघाट के एसएसपी स्वप्ननील डेका के मुताबिक ट्रैवलर तेज स्पीड में थी और काजीरंगा नेशनल पार्क के पास लागू पाबंदियों का पालन नहीं कर रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह कंटेनर ट्रक से टकरा गई।

मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि ट्रैवलर में ज्यादातर छात्र सवार थे। हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आ पाया है कि बस में कुल कितने लोग यात्रा कर रहे थे।

सीएम ने जताया दुख

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज काजीरंगा में हुए दुखद हादसे से मुझे गहरा आघात लगा है... दुख की इस घड़ी में पूरा असम पीड़ितों के साथ खड़ा है। हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को बिना किसी देरी के बेहतरीन इलाज मिल सके। राज्य मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल पर मौजूद हैं और खुद राहत कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने और शोक संतप्त परिवारों को हिम्मत मिलने की प्रार्थना करता हूं।'

Created On :  

Tags

Next Story