बुल्गारिया में कोहरे का कहर: हाईवे पर 50 वाहन आपस में भिड़े, 11 की मौत और 50 घायल, सड़क पर मची चीख-पुकार

हाईवे पर 50 वाहन आपस में भिड़े, 11 की मौत और 50 घायल, सड़क पर मची चीख-पुकार
पूर्वी बुल्गारिया में घने कोहरे के कारण A1 हाईवे पर करीब 50 वाहन आपस में टकरा गए। भीषण हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 घायल हुए हैं। राहत और बचाव के लिए पुलिस, दमकल और एंबुलेंस की टीमें मौके पर तैनात।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में घने कोहरे में हाईवे पर दौड़ते वाहनों के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ, सड़क पर अचानक मौत का मंजर नजर आया। बुल्गारिया में मंगलवार को हुए इस भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। पूर्वी बुल्गारिया में घने कोहरे के बीच A1 हाईवे पर करीब 50 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस भीषण टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चारों तरफ क्षतिग्रस्त कारों और ट्रकों का मलबा बिखर गया। कई वाहन पलट गए, जबकि कुछ सड़क से नीचे जा गिरे।

विमान तैनात, हादसे को बताया बड़ी त्रासदी

बुल्गारिया पीएम रुमेन रादेव ने हादसे को बड़ी त्रासदी बताते हुए कहा कि घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए विमान तैनात किए गए हैं। उन्होंने घटनास्थल का दौरा करने की भी योजना जताई। यह बयान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बुल्गारिया दौरे के दौरान दिया गया। बुल्गारिया के गृह मंत्रालय के मुताबिक, करीब 50 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत और बचाव दल ने मौके पर अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला और यातायात व्यवस्था संभालने की कोशिश की।

हादसे की वजह घना कोहरा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के समय हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था। इससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

6 लेन पर वाहनों का ढेर, राहत-बचाव अभियान शुरू

हादसा राजधानी सोफिया को पूर्वी शहर बर्गास से जोड़ने वाले A1 हाईवे पर हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस की कई टीमें मौके पर पहुंची और बचाव और राहत कार्यों में जुट गई। खबरों में सामने आई तस्वीरों में हाईवे पर कारों और ट्रकों का ढेर नजर आया। जिसमें कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे।

Created On :  

Tags

Next Story