Russia News: उपविदेश मंत्री रयाबकोव का बड़ा बयान, यूरोप पर हमला करने की कोई योजना नहीं, हमला हुआ तो देंगे जवाब

उपविदेश मंत्री रयाबकोव का बड़ा बयान, यूरोप पर हमला करने की कोई योजना नहीं, हमला हुआ तो देंगे जवाब
रूस के उप-विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि मॉस्को यूरोपीय देशों के लिए खतरा नहीं है और न ही उन पर हमला करने की कोई इारादा है। रूस पर हमला होने की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने पश्चिमी देशों पर रूस-यूक्रेन संघर्ष को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने यूरोपीय देशों पर हमला करने की किसी भी योजना से इनकार किया है। रूस के उप-विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि मॉस्को का न तो यूरोप पर हमला करने का इरादा है और न ही इसका कोई कारण है। उन्होंने आगे कहा कि रूस निकट भविष्य या लंबे समय में किसी भी देश के लिए खतरा नहीं है। रूस पर हमला होने की स्थिति में उसे जवाबी कार्रवाई करनी पड़ेगी।

रयाबकोव ने गोलमेज चर्चा में यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससीई) की ओर से आयोजित 'यूरोप का सैन्यीकरण : अब आगे क्या?' विषय पर पश्चिमी देशों की नीतियों पर कई सवाल उठाए। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी देश यूरोप में सैन्य संघर्ष की आशंका पर इस तरह की चर्चा कर रहे हैं, जैसे युद्ध होना लगभग तय हो और उसे किसी भी स्थिति में टाला नहीं जा सकता।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में यूरोपीय देश समानता, साझा सुरक्षा और एक-दूसरे के हितों के सम्मान के आधार पर रूस से बातचीत करेंगे। उनके मुताबिक, रूस और उसके सहयोगियों के हितों को नजरअंदाज कर यूरोप में स्थायी शांति और स्थिरता कायम नहीं की जा सकती।

चर्चा में वियना में सैन्य सुरक्षा और हथियार नियंत्रण वार्ता में रूसी प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख यूलिया झदानोवा ने नाटो की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रूस और नाटो के बीच बढ़ते तनाव को नियंत्रित रखने की नीति नुकसानदेह है। इससे यूरोप में सैन्य जोखिम घटने के बजाय बढ़ सकते हैं।

रयाबकोव ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के लिए भी पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूरोपीय सरकारें संघर्ष खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं हैं और पश्चिम ने यूक्रेन को समझौते के बजाय युद्ध का रास्ता चुनने के लिए प्रेरित किया।

Created On :  

Tags

Next Story