तमिलनाडु न्यूज: स्टालिन को हराने वाले टीवीके विधायक का निधन, डीएमके से पहली बार जीता था चुनाव, AIADMK के बाद थलापति विजय की पार्टी से जुड़े

स्टालिन को हराने वाले टीवीके विधायक का निधन, डीएमके से पहली बार जीता था चुनाव, AIADMK के बाद थलापति विजय की पार्टी से जुड़े
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) में दुख की लहर है। पार्टी विधायक वीएस बाबू का गुरुवार, 19 नवंबर को निधन हो गया।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) में दुख की लहर है। पार्टी विधायक वीएस बाबू का गुरुवार, 19 नवंबर को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और चेन्नई के MGM हेल्थकेयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने इसी साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव में कोलाथुर सीट से DMK प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराया था और विधानसभा पहुंचे थे।

अस्पताल प्रशासन ने जारी किया बयान

बाबू के निधन के बाद अस्पताल प्रशासन ने एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि विधायक वीएस बाबू को 9 सितंबर, 2026 को सांस से जुड़ी लंबी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें लगातार इंटेंसिव केयर में रखा गया था। उन्हें बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी हालत इतनी नाजुक थी कि गुरुवार दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। इसके चलते 2 बजकर 24 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाबू के निधन पर अस्पताल ने उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

वीएस बाबू का राजनीतिक करियर

वीएस बाबू का राजनीतिक सफर दो दशक से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने अपने सियासी करियर की शुरुआत DMK से की थी। वह पार्टी में आगे बढ़ते गए और उन्हें उत्तर चेन्नई के जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद वह साल 2006 में पहली बार पुरासावलकम विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। इस चुनाव में उन्होंने AIADMK के प्रत्याशी को 90 हजार से अधिक मतों से हराया था।

8 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे चुनाव

हालांकि, DMK में मतभेदों के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह एडप्पादी के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली AIADMK में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने 7 फरवरी, 2026 को TVK का दामन थाम लिया। फिर पार्टी ने उन्हें कोलाथुर सीट से एमके स्टालिन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा और वह चुनाव जीतकर विधायक बने। उन्होंने स्टालिन को 8,795 वोटों से हराया था।

Created On :  

Tags

Next Story