MP News: घेराव करने निकले सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, यश भारती का फटा सिर

घेराव करने निकले सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, यश भारती का फटा सिर
किसानों और आम जनता के मुद्दों को लेकर बुधवार को भोपाल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। किसानों और आम जनता के मुद्दों को लेकर बुधवार को भोपाल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी सीएम हाउस और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले का घेराव करने निकले थे। लेकिन पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को प्रकाश तरण पुष्कर के सामने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

जिसके चलते पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए। करीब एक दर्जन घायलों का जेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस दौरान सपा प्रवक्ता यश भारती का का सिर भी फट गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाजवादी पार्टी की सरकार से किसानों और आम जनता को लेकर 15 सूत्रीय मांगे हैं। मांगों को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से सपा कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने के लिए भोपाल पहुंचे थे। कुछ कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन में पहुंचे थे। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। उन्होंने कहा अगर पुलिस गोली भी चलाएगी तो हम खाने को तैयार हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। वाटर कैनन चलाने के दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

सपा ने इन मांगों के साथ कर रहे प्रदर्शन

सपा ने मांग की 12 साल से जमीनों पर काबिज किसानो को आवासीय पट्टे दिए जाएं। सरकार ने किसानों की जमीन पर बुलडोजर चलाने का काम किया है। कई किसानों के पास एक बीघा जमीन भी नहीं है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि विदिशा के किसान पाकिस्तान या अन्य जगह से आए हैं। 52 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। प्राइवेट संस्थानों में भी आरक्षण दें। सपा ने किसानों को पर्याप्त खाद देने और टोकन व्यवस्था में कमियों को दूर करने की मांग की। किसानों को उपज का सही दाम देने की मांग की। सपा का कहना है कि महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से आम जनता जूझ रही। बेरोजगारों को रोजगार और आम जनता को महंगाई से राहत दे सरकार। भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। भ्रष्टाचार पर रोक लगे और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जाए। सिंचाई, बिजली, पानी फ्री मिलनी चाहिए। बिजली 18 घंटे मिले। गौशालाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा। गौमाता के लिए गौशाला बनाई जाए। खरीफ में बर्बाद हुई फसलों पर 40 हजार का मुआवजा दिया जाए। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। ओल्ड पेंशन लागू करे सरकार। पत्रकारों को सुरक्षा दी जानी चाहिए। बंद मिले चालू करें। सबके लिए एक जैसा कानून बनाएं।

Created On :  

Next Story