IND vs NZ 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट में चमके भारतीय बल्लेबाज, केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

वेलिंगटन टेस्ट में चमके भारतीय बल्लेबाज, केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है। न्यूजीलैंड पहली पारी में 368 रन पर ऑलआउट हुई थी। भारतीय टीम तीसरी दिन के स्टंप्स तक 4 विकेट पर 486 रन बना चुकी है। टीम की बढ़त 118 रन हो चुकी है। इस मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

डिजिटल डेस्क, वेलिंगटन। वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है। न्यूजीलैंड पहली पारी में 368 रन पर ऑलआउट हुई थी। भारतीय टीम तीसरी दिन के स्टंप्स तक 4 विकेट पर 486 रन बना चुकी है। टीम की बढ़त 118 रन हो चुकी है। इस मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। किसी ने महान बल्लेबाजों की फेहरिस्त में अपना नाम जुड़वाया, तो वहीं किसी ने लीजेंड प्लेयर्स को पीछे छोड़ा। खासकर 136 रन की पारी खेलने वाले लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा कीर्तिमान रचे।

तीसरे दिन बने रिकॉर्ड्स..

  • केएल राहुल के टेस्ट करियर का यह 13वां शतक है। वह एक्टिव भारतीय क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर शुभमन गिल हैं, जिनके नाम 11 शतक हैं।
  • शुभमन गिल 98 रन पर आउट हो गए और केवल 2 रन से अपना शतक लगाने से चूक गए। इसके साथ ही वे भारत के 11वें ऐसे कप्तान बन गए, जो टेस्ट मैच की पारी में नर्वस 90 का शिकार बने हैं। एमएस धोनी के साथ सबसे ज्यादा 4 बार ऐसा हुआ था।

  • शतक जड़ने वाले केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अकेले भारतीय ओपनर हैं, जिन्होंने सभी SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शतक लगाया है। वह इससे पहले इंग्लैंड में 4, साउथ अफ्रीका में 2, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में एक-एक शतक लगा चुके हैं।
  • भारतीय टीम पहली पारी में 486 रन बना चुकी है। यह वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारतीय टीम का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2014 में 438 रन बनाए थे।
  • बतौर ओपनर केएल राहुल ने न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट में भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। पहले यह रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम था, जिन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड में 167 रन और 137 का स्कोर बनाया था।

  • साल 2021 से लेकर अब बतौर ओपनर केएल राहुल ने 7 टेस्ट सेंचुरी लगाई हैं। उन्होंने इस मामले में टॉम लाथम, बेन डकेट, यशस्वी जायसवाल और दिमुथ करुणारत्ने की बराबरी की।
  • न्यूजीलैंड में राहुल ने अपनी सबसे पहली टेस्ट पारी में शतक लगाया था। उनसे पहले 1976 में केवल सुनील गावस्कर और सुरेंदर अमरनाथ ने न्यूजीलैंड में अपनी टेस्ट डेब्यू पारी में सेंचुरी लगाई थी।
  • केएल राहुल ने पहले जायसवाल के साथ 130 रन और फिर पडिक्कल के साथ 165 रन की साझेदारी की। वह न्यूजीलैंड में भारत के लिए एक ही टेस्ट पारी में 2 शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले सिर्फ राहुल द्रविड और गौतम गंभीर ऐसा कर पाए थे। राहुल ने 1998-99 और गौतम गंभीर ने 2009 में ऐसा किया था।

Created On :  

Tags

Next Story