Rising Stars Asia Cup 2026: भारत-ए की बंपर जीत, 333 रन के टारगेट का पीछा कर रही नेपाल को 26 रन पर समेटा, तिलक-कुशाग्र का शतक, प्रिंस यादव ने झटके 5 विकेट

डिजिटल डेस्क, दोहा। भारत-A ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल को 306 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। कतर के दोहा में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में नेपाल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ए ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए। टीम की ओर से कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा ने शतक लगाए।
333 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 11.3 ओवर में केवल 26 रन पर सिमट गई। टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत से प्रिंस यादव ने 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 4 विकेट झटके। शाहबाज अहमद को एक सफलता मिली।
यह भी पढ़े -भारत-पाकिस्तान मुकाबले में मचा बवाल, बिना फाइनल खेले ही PAK को दे दी ट्रॉफी, टीम इंडिया ने किया अवॉर्ड सेरेमनी का बहिष्कार
वैभव-अभिषेक रहे फ्लॉप
भारत की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने केवल 42 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। अभिषेक शर्मा केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। वहीं वैभव ने 26 रन बनाए। आयुष बडोनी भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
तिलक-कुशाग्र ने संभाली पारी
42 रन पर 3 विकेट गंवाकर संकट में फंसी टीम इंडिया को कप्तान तिलक वर्मा ने कुमार कुशाग्र के साथ बैटिंग कर बाहर निकाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी हुई। कुशाग्र ने 102 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके व 5 छक्के जड़े। वहीं कप्तान तिलक 113 गेंदों पर 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके व 4 छक्के लगाए।
नेपाल की तरफ से ललित राजवंशी और संदीप लमिछाने ने 3-3 विकेट लिए। नंदर यादव को 2 और पवन शेराफ को 1 सफलता मिली।
Created On :  

