Manipur Toxic Liquor Case: 'पहले हिंसा ने घर उजाड़े, अब जहरीली शराब...', मणिपुर मामले पर राहुल गांधी का BJP सरकार पर वार

डिजिटल डेस्क, इम्फाल। मणिपुर का जहरीली शराब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टिप्पणी की है। उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। इसके साथ ही उन्होंने जहरीली शराब के शिकार हुए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और इस घटना पर गहरा दुख जताया है।
यह भी पढ़े -JNU के यौन शोषण आरोपी...डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को चुनाव कमेटी की जिम्मेदारी देने पर भाजपा ने साधा निशाना
जहरीली शराब मामले में क्या कहा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले में बयान साझा करते हुए कहा, "मणिपुर में जहरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।"
उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा, "यह हादसा नहीं, BJP सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पहले हिंसा ने सैकड़ों घर उजाड़े, अब जहरीली शराब उजाड़ रही है। सरकार अब भी सो रही है। दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई हो और बिना देरी पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता और उचित मुआवजा मिले।"
मणिपुर जहरीली शराब मामला
मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब का सेवन करने से 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 180 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश सरकार को हेल्थ अलर्ट जारी करना पड़ा।
यह भी पढ़े -CM आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 2 लोगों की हत्या के बाद मचा बवाल
अधिकारियों ने मामले पर क्या कहा?
अधिकारियों ने इस मामले में कहा कि मौतें 18 से 20 नवंबर, 2026 के बीच हुईं। मृतकों में मुख्य रूप से चकपिकारोंग उपमंडल और इसके आसपास के क्षेत्रों के नागरिक शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि पीड़ितों की जांच में मेथनॉल पॉइजनिंग (जहरीली शराब के असर) जैसे लक्षण सामने आए। इसके बाद कई गंभीर मामलों को बेहतर इलाज के लिए राजधानी इम्फाल के अस्पतालों में रेफर किया गया है।
जहरीली शराब पीने के बाद के लक्षण
अधिकारियों ने आगे बताया कि जहरीली शराब पीने के बाद पीड़ितों में उल्टी, पेट दर्द, चक्कर आना, सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण सामने आए थे। इनमें से कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ितों ने जिस शराब का सेवन किया था, वह उनके पड़ोसी जिले काकचिंग के सुगनू इलाके से खरीदी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि चंदेल जिले में स्थानीय स्तर पर पारंपरिक शराब बनाने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
Created On :  

