वार-पलटवार: राहुल गांधी के 'अर्धनारीश्वर' पोस्ट पर भड़की भाजपा, कहा- वह 'सनातन धर्म के जन्मजात विरोधी'

राहुल गांधी के अर्धनारीश्वर पोस्ट पर भड़की भाजपा, कहा- वह सनातन धर्म के जन्मजात विरोधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अर्धनारीश्वर वाले पोस्ट पर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया वाले बयान का जिक्र कर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी पलटवार किया है।

प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जितना मैंने राहुल गांधी को सुना, उतना ही मुझे यह एहसास हुआ कि उन्हें सनातन धर्म से जन्मजात नफरत है। उन्होंने सनातन को डेंगू-मलेरिया कहा, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।”

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक की विरोधी है और इसे लागू होने से रोकती है। कंगना ने सवाल किया कि अगर भाजपा की सोच पुरुषवादी है, तो वह महिला आरक्षण विधेयक लाने के लिए क्यों प्रयास करती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है, जो इस विधेयक का विरोध कर रही है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए निशाना साधा था। उन्होंने एलिफेंटा की गुफाओं में स्थित ‘अर्धनारीश्वर’ मूर्ति की तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती को एक ही रूप में दर्शाया गया है।

उन्होंने आगे लिखा था, “एक सच्चे हिंदू के रूप में, यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से आजाद करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनेपन की अद्भुत सुंदरता और आनंद का अनुभव कर सकें। सत्यम शिवम सुंदरम।”

Created On :  

Tags

Next Story