गुजराती नववर्ष: '1,000 साल की गुलामी के बाद पहली बार 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर', PM मोदी का बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिवाली स्नेह मिलन समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गुजरात के बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिवाली की बधाई दी। साथ ही गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि 1,000 साल की गुलामी के बाद पहली बार 50 करोड़ नागरिक गरीबी से बाहर निकल गए हैं।
यह भी पढ़े -प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के दावों पर साधा निशाना, कहा- 'फैक्ट्रियां लगीं तो 30 लाख बिहारी गुजरात में मजदूरी क्यों कर रहे?'
कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय
पीएम मोदी ने आगे बताया कि 12-13 साल बाद भारत के करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं। उन्होंने इसका श्रेय सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दिया। साथ ही इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रयासों को भी इसका श्रेय दिया।
उन्होंने आगे कहा, "अगर हमें इन कार्यकर्ताओं का इतना सहयोग नहीं मिला होता, तो हम गुजरात की इतनी सेवा नहीं कर पाते। उनकी कड़ी मेहनत की वजह से ही आज हम गुजरात, देश और कई राज्यों की सेवा कर पाए हैं।"
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के बिहार आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत; बोले- 'ये प्रदेशवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय'
गुजरात में हुए बदलाव पर क्या कहा?
इस संबोधन में पीएम मोदी ने गुजरात में हुए परिवर्तन पर बात करते हुए कहा, "एक वक्त ऐसा भी था, जब गुजरात की पहचान सिर्फ कॉमर्स थी। एक जगह से खरीदना, दूसरी जगह बेचना और जो थोड़ा-बहुत कमाया, उससे गुजारा करना। हमारे पास खदानें या मिनरल्स भी नहीं थे। नमक के अलावा हमारे पास कुछ नहीं था, लेकिन अब राज्य व्यापार और उद्योग के अपने पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़ चुका है। आज गुजरात खेती, डेयरी, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, ग्रीन एनर्जी और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी अग्रणी बनकर उभरा है।"
Created On :  

