US Report: पाकिस्तान की मदद कर रहा चीन! अमेरिकी रिपोर्ट पर शशि थरूर ने मोदी सरकार को किया सतर्क

पाकिस्तान की मदद कर रहा चीन! अमेरिकी रिपोर्ट पर शशि थरूर ने मोदी सरकार को किया सतर्क
अमेरिका की एक रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्ष मोदी सरकार को नसीहत दे रहा है। हाल ही में आई इस रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दावा किया गया था कि इस दौरान पाकिस्तान की मदद चीन कर रहा था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की एक रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्ष मोदी सरकार को नसीहत दे रहा है। हाल ही में आई इस रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दावा किया गया था कि इस दौरान पाकिस्तान की मदद चीन कर रहा था। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने टिप्पणी की है। उनका कहना है कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसमें कोई संदेह भी नहीं है।

'पूरी तरह से सतर्क'

कांग्रेस सांसद ने बताया कि मौजूदा स्थिति ऐसी है, जिसमें देश सैन्य संघर्ष का सामना कर रहा है और लोगों की जान भी दांव पर लगी है। ऐसे समय में व्यावहारिक सहायता, इंजीनियरिंग मदद और सैटेलाइट इंटेलिजेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना निश्चित तौर पर दोस्ताना कदम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भले ही हर बात सार्वजनिक रूप से नहीं कही गई हो, लेकिन सरकार को इस बारे में शुरुआत से ही जानकारी रही होगी।

अमेरिकी कांग्रेस में सौंपी गई थी रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जो चीन को चुनौती दे सकता है। एशिया में भारत की यह भूमिका प्रभावी साबित हो सकती है। इसके अलावा, भारत अमेरिका के लिए चीन की सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग चेन का एक विकल्प भी बन सकता है। इन संभावनाओं को देखते हुए चीन भारत के सामने मुश्किलें खड़ी करने का प्रयास कर सकता है। रिपोर्ट में पाकिस्तान को चीन की ओर से सैन्य मदद दिए जाने का भी जिक्र किया गया है।

'लगातार सीमा पर विवाद'

अमेरिकी रिपोर्ट में इस बात पर भी ध्यान दिलाया गया कि चीन सीमा विवाद के जरिए लगातार अशांति पैदा करने का प्रयास कर रहा है। इसमें साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष का जिक्र करते हुए 2026 तक के घटनाक्रम को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन लगातार पाकिस्तान की मदद कर रहा है, ताकि भारत के साथ शक्ति संतुलन को प्रभावित किया जा सके। ऐसे घटनाक्रमों के बीच चीन की मंशा और उसकी रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।

Created On :  

Tags

Next Story