India Resumes Tourist Visa: अब चीनी नागरिकों के लिए भारत आना हो जाएगा आसान, पड़ोसी देश के लिए भारत ने फिर से किया बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा?

अब चीनी नागरिकों के लिए भारत आना हो जाएगा आसान, पड़ोसी देश के लिए भारत ने फिर से किया बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा?
भारत ने चीनी पर्यटकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। कोई भी चीनी नागरिक दुनियाभर के दूतावासों की मदद से पर्यटक वीजा ले सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की तरफ से ट्रेड डील पर सहमति बनाने की बात हो रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि इससे टैरिफ के इंट्रेस्ट रेट्स में भी कमी आएगी। ऐसा करने से भारतीय निर्यातकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही अमेरिका के बाजार में अपनी जगह बना पाएंगे। इन सबके बीच ही भारत ने अमेरिका के ऑप्शन में दुनिया के अन्य देशों से मजबूत संबंधों को रखा है। डोकलाम विवाद के बाद चीन और भारत के रिश्तों में आई दरार को कम करने के लिए और रिश्तों को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं।

चीनी पर्यटकों के लिए बड़ा ऐलान

भारत ने चीन के पर्यटकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। चीन ने अपने नागरिकों को दुनिया भर में स्थित भारतीय मिशनों और वाणिज्य दूतावासों की मदद से भारत के पर्यटक वीजा के लिए आवेदन करना आसान कर दिया है। अब चीनी पर्यटक कहीं से भी अपने वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस साल जुलाई में भारत ने चीन के नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा दोबारा जारी करना शुरू किया था। बता दें, मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैन्य एक्टिविटी के चलते ये सुविधा निलंबित कर दी गई थी लेकिन अब फिर से शुरू हो गई है।

इस ही हफ्ते शुरू हुई प्रक्रिया

सूत्रों के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में ही दुनियाभर के भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों ने चीन के नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क्या रिश्ते होंगे मजबूत?

बीते समय की बात करें तो भारत और चीन के संबंधों को नॉर्मल रखने के लिए और उनको सही करने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा, डायरेक्ट फ्लाइट्स फिर से शुरू करना, राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाना और वीजा सुविधाओं को सही करने जैसी कई चीजें शामिल हैं।

Created On :  

Tags

Next Story