कोटा-उदयपुर हाईवे पर बड़ी दुर्घटना: ट्रेलर से टकराई यात्रियों से भरी गाड़ी, 9 की मौत, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी, ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा

ट्रेलर से टकराई यात्रियों से भरी गाड़ी, 9 की मौत, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी, ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ट्रेलर से टकराने के बाद यात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई और 6 लोग घायल हैं।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। महाराष्ट्र के धुले जिले से आए लोगों की गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि 9 लोगों की जान चली गई। वहीं, 6 लोग घायल हो गए। सभी लोग खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। हादसा रात करीब 12 बजे चित्तौड़गढ़ में कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गाड़ी चला रहे ड्राइवर को नींद आ गई थी। इससे उसका गाड़ी पर से कंट्रोल छूट गया और वाहन सीधे ट्रेलर से जा टकराया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़े -आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द किया पार्षद का चुनाव, 4 साल बाद बीजेपी उम्मीदवार विजयी घोषित

ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा

ADM राजेश जोशी ने बताया कि शुरुआती जांच में ड्राइवर को नींद आने की बात सामने आई है। नींद की वजह से वह गाड़ी को संभाल नहीं पाया और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

9 लोगों की मौत, 6 घायल

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई गाड़ी में धुले जिले के 15 लोग सवार थे। इनमें से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हैं। सभी मृतकों के शव कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज में रखे गए हैं। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के नाम:

1. उषाबाई सजन पवार (60 वर्ष), निवासी शांतिगीत नगर, सूरत बाईपास, तहसील एवं जिला. धुलिया

2. सुशीलाबाई बाबूलाल पवार (65 वर्ष), निवासी. नवनाथ नगर, सूरत बाईपास, तह.एवं जिला. धुलिया

3. कैलाश भगवान पवार (45 वर्ष), निवासी. अमराले, तह. शिंदखेड़ा, जिला. धुलिया

4. सानवी गणेश पवार (6 वर्ष), निवासी शांतिगीत नगर, सूरत बाईपास, तह. एवं जिला. धुलिया

5. सजन दौलत पवार (70 वर्ष), निवासी शांतिगीत नगर, सूरत बाईपास, तह.एवं जिला. धुलिया

6. अनिता कैलास पवार (40 वर्ष), निवासी अमराले, तह. शिंदखेड़ा, जिला. धुलिया

7. बाबूलाल दौलत पवार (73 वर्ष), निवासी. नवनाथ नगर, सूरत बाईपास, तह.एवं जिला. धुलिया

8. जानवी कैलाश पवार (13 वर्ष), निवासी। अमराले, तह. शिंदखेड़ा, जिला. धुलिया

9. माधवी गणेश पवार (45 वर्ष), निवासी शांतिगीत नगर, सूरत बाईपास, तह.एवं जिला. धुलिया

हादसे में घायल लोगों के नाम

हादसे में घायल 6 लोगों की पहचान भी सामने आई है। इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं।

1. मनीषा शरद पवार (41 साल)

2. मयूरी शरद पवार (20 साल)

3. जगदीश कैलाश पवार (10 साल)

4. श्रीजीत गणेश पवार (4 साल)

5. शरद बाबूलाल पवार (45 साल)

6. गणेश सैयद पवार (32 साल)

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने शुरुआती जानकारी के आधार पर मृतकों और घायलों के नाम जारी किए हैं। हादसे की पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

Created On :  

Tags

Next Story