Bhopal News: भाजपा ने अनुशासन, वित्त, सत्कार समिति बनाई, मंत्री काश्यप वित्त संयोजक, युवा मोर्चा के 5 जिला अध्यक्ष भी बनाए

भाजपा ने अनुशासन, वित्त, सत्कार समिति बनाई, मंत्री काश्यप वित्त संयोजक, युवा मोर्चा के 5 जिला अध्यक्ष भी बनाए
मप्र भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश अनुशासन समिति का गठन कर दिया है। खंडेलवाल ने दीपक टीनू जैन (इंदौर) को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश सत्कार प्रभारी की जिम्मेदारी पूर्व सांसद आलोक संजर और प्रदेश मंत्री भाजपा राजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश अनुशासन समिति का गठन कर दिया है। खंडेलवाल ने दीपक टीनू जैन (इंदौर) को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश सत्कार प्रभारी की जिम्मेदारी पूर्व सांसद आलोक संजर और प्रदेश मंत्री भाजपा राजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को भाजपा वित्त समिति में संयोजक बनाया गया है। जबकि विधायक मधु वर्मा और प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश अनुशासन समिति में पूर्व लघु उद्योग निगम अध्यक्ष और पूर्व भाजपा मंत्री रहे बाबू सिंह रघुवंशी को संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्यों में तीर्थ व मेला प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोटिया, पूर्व विधायक देवी लाल धाकड़,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अभय चौधरी , सांसद भिण्ड संध्या राय और विधायक बैरसिया विष्णु खत्री को शामिल किया गया है।

खंडेलवाल की सहमति से युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवा मोर्चा में आगर जिला अध्यक्ष अभिजीत बजाज, नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी, नरसिंहपुर जिला महामंत्री प्रदीप लोधी, सिंगरौली जिला अध्यक्ष लालबाबु बेश्य, अलीराजपुर जिला अध्यक्ष रोशन पचाया और राजगढ़ जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर को बनाया गया है।

खंडेलवाल ने नई दिल्ली में शाह से की मुलाकात

खण्डेलवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान खण्डेलवाल ने संगठनात्मक सहित कई विषयों पर चर्चा की। ज्ञात हो कि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बीते दिनों संगठन में खाली पदों और समितियों में नियुक्तियां पर मंथन कर शुक्रवार को समितियां गठित कर दी गई।

Created On :  

Tags

Next Story