Womens Asian Champions Trophy 2026: भारत ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, कोरिया को 2-1 से रौंदा, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में कोरिया को 2-1 से मात दी। टीम इंडिया की तरफ से मुमताज खान और सुनेलिता ने 1-1 गोल किया।
इसकी साथ पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसके 4 अंक हैं। जापान के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन गोल ज्यादा करने के चलते पहले स्थान पर भारत है।
आज खेले गए अन्य दो मुकाबले चीन बनाम मलेशिया और जापान बनाम थाईलैंड हुए। इनमें से पहले मुकाबले में चीन और मलेशिया के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। वहीं दूसरे मैच में जापान ने थाईलैंड को 3-0 से हरा दिया।
क्या बोलीं कप्तान?
जीत के बाद भारत की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि मैच आसान नहीं था। कोरिया मजबूत टीम है। उसने अच्छा डिफेंस किया। उन्होंने आगे कहा कि हमारी टीम ने एक गोल करने के बाद दूसरा गोल करने की भी अपनी कोशिश जारी रखी। पेनल्टी कॉर्नर पर भी गोल निकाला।
टेटे ने यह भी माना कि टीम को अभी गोल के मौकों और पेनल्टी कॉर्नर कन्वर्जन पर और करना होगा। इसके लिए टीम अपने मैच के वीडियो देखकर खामियों पर काम करेगी।
Created On :  



