Women's Asian Hockey Championship 2026: भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आगाज आज से, भारत का मुकाबला मलेशिया से

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले भोपाल में कल से महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आगाज किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत सहित 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी और अपना हुनर दिखाएंगी।
पहला मैच भारत और मलेशिया के बीच आज शाम 4:35 बजे से खेला जाएगा। दर्शक स्टेडियम में सभी मैचों को निःशुल्क (फ्री) देख सकेंगे।
ये 6 टीमें ले रहीं हिस्सा
भारत
चीन
जापान
दक्षिण कोरिया
मलेशिया
थाईलैंड
यह भी पढ़े -भोपाल का ऐशबाग हॉकी स्टेडियम..कहा जाता है 'हॉकी का तीर्थ', 95 साल के इतिहास में देश को दिए कई ओलंपियन
इस मेगा इवेंट को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि चैंपियनशिप के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। गुरुवार से इसका आगाज होगा। टूर्नामेंट का आयोजन भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्टेडियम में किया जाएगा।
यह भी पढ़े -22 नवंबर को होगा बरखेड़ा नाथू अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का उद्घाटन, मांडविया-मोहन यादव होंगे शामिल
यह पहला मौका है जब मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भव्य आयोजन सरकार की तरफ से कराया जा रहा है।
Created On :  

