Bhopal News: उप पुलिस महानिरीक्षक तरुण नायक बने पुलिस प्रवक्ता, मीडिया को देंगे विभाग से संबंधित आधिकारिक जानकारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र पुलिस के उप पुलिस महानिरीक्षक तरुण नायक को पुलिस मुख्यालय ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आदेश जारी करते हुए तरुण नायक को प्रवक्ता के रूप में अधिकृत किया है। अब पुलिस विभाग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और विभाग का पक्ष मीडिया के सामने रखने की जिम्मेदारी उनकी होगी।
यह भी पढ़े -किसानों ने विरोध में जलाईं मास्टर प्लान ड्राफ्ट की कॉपी, कहा- प्रस्तावित योजना से खेती और आजीविका होगी प्रभावित
डीआईजी तरुण नायक वर्तमान में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा शाखा की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। नई नियुक्ति के बाद अब वे इस जिम्मेदारी के साथ मप्र पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में भी काम करेंगे।
Created On :  
Tags
Next Story

