मध्य प्रदेश न्यूज: सिवनी CCTV कांड में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के एक कथित CCTV वीडियो मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में संदिग्ध आचरण को देखते हुए ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
वायरल वीडियो पर CM ने दी प्रतिक्रिया
सिवनी जिले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। इस पर CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है।
यह भी पढ़े -भाजपा नेता संजय नगाइच के वायरल वीडियो पर सवाल से बचते नजर आए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
दोषियों पर कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि सिवनी के वायरल वीडियो के मामले में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आया है। इसके बाद ASP, SDOP समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ काम करने की अपेक्षा की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि दुर्व्यवहार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और इसके तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
क्या है मामला?
सोशल मीडिया पर CCTV का वायरल वीडियो विवाद का कारण बन गया है। यह वीडियो सिवनी के एक निजी होटल का बताया जा रहा है। यहां कुछ पुलिसकर्मी और अधिकारी पहुंचते हैं। इस दौरान एक बालिग कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाले का नाम MP पुलिस के एडिशनल SP दीपक मिश्रा बताया जा रहा है।
Created On :  


