MP News: बैतूल में शराब छुड़वाने के नाम पिलाया जहरीला काढ़ा, 2 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

बैतूल में शराब छुड़वाने के नाम पिलाया जहरीला काढ़ा, 2 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर
मध्यप्रदेश के बैतूल में जहरीला काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डिजिटल डेस्क, बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में जहरीला काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि ओझा परते ने 21 दिन में शराब की लत छुड़ाने का दावा किया था। उसने लोगों को तीन गिलास काढ़ा पिलाया और इसके बदले में 100 रुपये भी लिए। काढ़ा पीने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।

घटना बुधवार की है। प्रभावित लोगों को पता चला कि जिले के पाठाखेड़ा में राजा की बैठक नाम की जगह पर शराब की लत छुड़वाने का दावा किया जा रहा था। इसके बाद वह वहां पहुंचे। उस समय वहां करीब 400 से लेकर 500 लोग पहुंच गए।

पीते ही होने लगीं उल्टियां

तांत्रिक ने पूजा के बाद लोगों को लाल रंग का काढ़ा पीने को दिया। लोगों ने इसे जड़ी-बूटी वाला आयुर्वेदिक काढ़ा समझकर पी लिया। पीने के कुछ समय बाद ही उनके पेट में जलन होने लगी और करीब आधे घंटे बाद चक्कर आने शुरू हो गए। करीब एक घंटे तक वह उल्टियां करते रहे। इनमें से कुछ लोगों की लौटते समय ही मौत हो गई।

मृतक के नाम रामकिशोर झाड़े (उम्र 35 साल) और संजय उइके (उम्र 22 साल) है। वहीं घायलों के नाम - मोहन अमरूते, विजय उइके, 17 साल का किशोर, रामदास अहाके, सहदेव इवने है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस के मुताबिक, पिलाया गया काढ़ा जब्त कर लिया गया है और उसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। वहीं आरोपी भगत रमेश उइके, ओझा परते और शरद कवड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों पर बीएनएस की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story