MP News: पत्रकार सपना की मौत के मामले में एक और गिरफ्तारी, 150 CCTV कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पत्रकार सपना की मौत के मामले में एक और गिरफ्तारी, 150 CCTV कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
पत्रकार सपना की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुणाल नाथ के रूप में हुई है, जो दूध सप्लाई करने का काम करता है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पत्रकार सपना की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुणाल नाथ के रूप में हुई है, जो दूध सप्लाई करने का काम करता है। पुलिस ने उसे रैपिडो गाड़ी को तेजी से कट मारकर भागने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार CCTV फुटेज की जांच कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि कुणाल नाथ त्रिलंगा के पास एक घर में दूध देने गया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की। पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी कुणाल नाथ सूरज नगर के पास ग्राम बिरखेड़ा, वार्ड नंबर 26 का रहने वाला है। यह इलाका रातीबड़ थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Created On :  

Tags

Next Story