Punjab News: पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 273 DSP और 1 IPS अधिकारी का ट्रांसफर, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 273 DSP और 1 IPS अधिकारी का ट्रांसफर, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 273 DSP और एक IPS अधिकारी का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को 22 नवंबर तक नई जगह ज्वाइन करना होगा।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। पंजाब पुलिस ने 273 DSP और एक IPS अधिकारी के तबादले के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 21 नवंबर 2026 को जारी हुए हैं। इसके तहत कई अधिकारियों को उनकी पुरानी जगह से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अधिकारियों को जिलों में भेजा गया है, जबकि कई को साइबर क्राइम, क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स जैसी खास इकाइयों में तैनात किया गया है। इस बदलाव में नए अधिकारियों के साथ प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी को जल्द नई जगह काम संभालना होगा।

2024 बैच के IPS पारस गर्ग को भी नई जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, तबादले की इस सूची में IPS अधिकारी पारस गर्ग का नाम भी शामिल है। वह 2024 बैच के अधिकारी हैं। हैदराबाद की नेशनल पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें अमृतसर में ASP SD सेंट्रल बनाया गया है। वहीं, प्रमोशन पाने वाले कई DSP को भी नई जगह भेजा गया है। उन्हें अलग-अलग जिलों और पुलिस विभाग की खास टीमों में काम सौंपा गया है।

साइबर क्राइम और नारकोटिक्स विभाग में भी बदलाव

इस बार साइबर अपराध और नशे से जुड़े मामलों पर काम करने वाली टीमों में भी बदलाव हुआ है। अमरबीर सिंह को जालंधर से SAS नगर में DSP साइबर क्राइम एंड फॉरेंसिक्स बनाया गया है। वहीं, गोल्डी विरदी को रोपड़ रेंज में DSP ANTF की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा कई अधिकारियों को क्राइम ब्रांच, काउंटर इंटेलिजेंस, इंटेलिजेंस विंग और NDPS से जुड़ी टीमों में भेजा गया है। महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों की जांच करने वाली इकाइयों में भी नई तैनाती हुई है।

लुधियाना, अमृतसर और पटियाला में भी बदले अधिकारी

इस फेरबदल का असर पंजाब के कई बड़े शहरों में देखने को मिलेगा। लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, बठिंडा, मोगा, संगरूर, फाजिल्का और SAS नगर में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

आपको बता दें कि, लुधियाना में ट्रैफिक और डिटेक्टिव विभाग में नई तैनाती हुई है। अमृतसर में भी सुरक्षा और अपराध से जुड़ी टीमों में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों को 22 नवंबर 2026 की दोपहर तक नई जगह पहुंचकर काम संभालना होगा।

Created On :  

Tags

Next Story