Rajasthan Accident News: बाबा रामदेव के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर भीषण हादसा, 3 की मौत

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन करके गुजरात के श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं से भरी निजी बस मंडला कलां के पास हादसे का शिकार हो गई। यह घटना इतनी दर्दनाक थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15-20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
यह भी पढ़े -राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई BJP की चिंता, अब माइक्रो लेवल पर होगी समीक्षा
गुजरात लौटते समय हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया कि बस में सवार सभी यात्री गुजरात के रहने वाले थे। ये सभी रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मंडला कलां के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। इसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
देचू हाईवे पर गाड़ी हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। ये गुजरात के बनासकांठा जिले के दांतीवाड़ा स्थित बीएसएफ कॉलोनी के रहने वाले हैं। लगभग पूरा परिवार बाबा रामदेव के समाधि स्थल के दर्शन करने पहुंचा था। इसके बाद यहां से घर के लिए निकला था, लेकिन देचू हाईवे पर जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, वह हादसे का शिकार हो गई।
यह भी पढ़े -चक्रवाती तूफान 'अकवान' की आहट, पहाड़ों पर बर्फबारी, यूपी-राजस्थान में बारिश का अलर्ट, मप्र का भी बदलेगा मौसम
घायलों ने क्या बताया?
इस घटना में घायल हुए अनिल का कहना है कि वह गाड़ी में सो रहे थे। इस दौरान अचानक गाड़ी की टक्कर हो गई। इसके चलते वह नीचे गिर गए। उन्हें कुछ भी समझने का मौका तक नहीं मिला। उनके अलावा घायल मनोज ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी अचानक मुड़ी। इस दौरान उसकी रफ्तार करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे रही होगी और वह सीधे बस से टकरा गई।
Created On :  

