Tamilnadu Road Accident: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई कार, 8 की मौत

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई कार, 8 की मौत
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में आज (रविवार, 22 नवंबर) को बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार वैन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादस में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में आज (रविवार, 22 नवंबर) को बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार वैन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादस में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना शाम करीब 4 बजे जंबुनाथपुरम पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले थुरैयर-मुसिरी स्टेट हाईवे पर कोथुरपट्टी फोर-रोड जंक्शन के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, वैन में कुल 10 लोग सवार थे। वह नमक्कल जिले के एरुमापट्टी में समारोह शामिल होकर वापस तंजावुर जिले के थिरुक्कट्टुपल्ली लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार में चल रही वैन ने अपना नियंत्रण खो दिया और पेड़ से टकरा गई।

5 ने मौके पर तोड़ा दम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। घायल हुए दो लोगों का मुसिरी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राज्य के तंजावुर, साथनूर और विल्लुपुरम जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी ईंट के भट्ठे में काम करते थे।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान ए. मणिकम (50), ए. शक्तिवेल (42), जी. मुरुगन (38), ए. राजेश (35) और जी. सुब्रमणि (39), एस. सांगिली (48), एस. पावादाई (50) और टी. सीतारामन (19) के रूप में हुई है। घायलों के नाम सी. रामलिंगम (45) और आर. रामर (40) हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

Created On :  

Tags

Next Story