बिहार न्यूज: प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के दावों पर साधा निशाना, कहा- 'फैक्ट्रियां लगीं तो 30 लाख बिहारी गुजरात में मजदूरी क्यों कर रहे?'

प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के दावों पर साधा निशाना, कहा- फैक्ट्रियां लगीं तो 30 लाख बिहारी गुजरात में मजदूरी क्यों कर रहे?

डिजिटल डेस्क, पटना। बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक और जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा मोदी कर रहे थे बिहार तरक्की कर रहा है, फैक्ट्रियां लग रही हैं, रोजगार मिल रहे हैं तो मेरा उनसे एक सवाल अगर इतना रोजगार मिल रहा है तो 30 लाख से ज्यादा बिहारी गुजरात में मजदूरी क्यों कर रहे हैं?

प्रशांत किशोर ने कहा हकीकत यह है कि कारखाने गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में लग रहे हैं। बिहार में कोई भी उद्योग नहीं लगा हैं। अगर बिहार में फैक्ट्रियां होतीं तो दूसरे राज्यों के मजदूर यहां काम करने आते न कि यहां के लोग दूसरे राज्य में काम करने जाते। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम के दावों का जमीनी हकीकत से कोई संबंध नहीं है।

बता दें, पीएम मोदी शनिवार यानी 21 नवंबर को बिहार गए थे इस दौरान उन्होंने नीतीश सेतु का उद्धाटन किया। वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

Created On :  

Tags

Next Story