वार-पलटवार: राहुल गांधी के चैलेंज पर भाजपा नेता ने किया पलटवार, बहस की जगह संसद है तो कहीं और चर्चा क्यो?

राहुल गांधी के चैलेंज पर भाजपा नेता ने किया पलटवार, बहस की जगह संसद है तो कहीं और चर्चा क्यो?

डिजिटल डेस्क, पटना। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती दी है। उसके बाद से लगातार सियासी गलियारों में प्रतिक्रियाएं पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी बीच बिहार में एनडीए सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला हुए उन्हें कायर बताया है।

रामकृपाल यादव ने सवाल पूछते हुए कहा, "बहस करने का स्थान जब संसद है तो वहां तो बहस नहीं करे हैं। उन्हें वहां बहस करना चाहिए। आप सड़क पर बहस करेंगे और क्या आप उस बहस में टिकेंगे? उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री तो बहुत ऊंची चीज हैं, उन्होंने दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है उनके छोटे-मोटे कार्यकर्ता ही बहस में पीछे कर देंगे।

बीजेपी नेता ने कहा, "राहुल गांधी आप क्या बात करते हैं आप चुनौती मत दीजिए। अभी आपको कांग्रेस की और दुर्गति करनी है क्या? आपके नेतृत्व में कांग्रेस की जो स्थिति हुई है, आने वाले दिनों में कोई नाम लेने वाला नहीं रहेगा।" दूसरी ओर पंजाब में कांग्रेस की रैली पर उन्होंने कहा, "वो करें रैली उन्होंने अभी रामलीला मैदान में भी तो रैली किया था। वहां 25 हजार आदमी भी था? रामलीला मैदान भरा हुआ था? वो करें रैली।"

बीते मंगलवार को राहुल गांधी ने फिर से पीएम मोदी के लिए कहा, "24 घंटे हो गए, मैंने चैलेंज दिया है आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है। कोई भी जगह आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। जहां पूरा मिडिया होगा, देश का युवा होगा आइए मिलते हैं।

Created On :  

Tags

Next Story