Bihar News: संसद में बहस करने को लेकर मचा सियासी घमासान, जेडीयू नेता बोले- शाह के चैलेंज को राहुल करें स्वीकार?

संसद में बहस करने को लेकर मचा सियासी घमासान, जेडीयू नेता बोले- शाह के चैलेंज को राहुल करें स्वीकार?

डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद का विशेष सत्र बुलाकर बहस करने की चुनौती दी है। शाह के दिए गए चैलेन्ज पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा केंद्रीय गृहमंत्री के द्वारा दी गई चुनौती को राहुल को स्वीकार करनी चाहिए।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, "कल तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल जी को चुनौती दी है कि संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जाए और राहुल जी आकर वहां बहस कर लें। सवाल यह है, बहस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के किसी भी नेता से वह करेंगे, एक गठबंधन और राष्ट्र का क्या दृष्टिकोण है, उससे वह परिचित हो सकेंगे।

जिस तरीके से आज दुनिया के अनेक मुल्कों में हो रहे हिंसात्मक आंदोलनों से प्रेरित वह दिख रहे हैं, वो भारत के लोकतांत्रिक परंपरा के अनुकूल नहीं है। यहां अराजकता को कभी भी लोगों ने स्वीकारा नहीं है। जो संसदीय लोकतंत्र में आस्था और विश्वास का प्रश्न है, उसकी एक परिधि है, उसका एक दायरा है, उसका सम्मान सबको करना पड़ता है।"

Created On :  

Tags

Next Story