मौसम अपडेट: सावधान रहें! नवंबर में भी थम नहीं रही बारिश, बिहार-MP समेत 18 राज्यों में अलर्ट जारी

सावधान रहें! नवंबर में भी थम नहीं रही बारिश, बिहार-MP समेत 18 राज्यों में अलर्ट जारी
मानसून खत्म होने के बाद भी देश के कई हिस्सों में बारिश जारी है। IMD ने 2 नवंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मानसून भले ही खत्म हो गया हो लेकिन बारिश अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 2 नवंबर को कई राज्यों में बारिश और आंधी आने की चेतावनी दी है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर केरल तक मौसम बदलने वाला है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि आज किन राज्यों में बारिश होने वाली है और दिल्ली-राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, 2 नवंबर को पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम और तेलंगाना में बारिश हो सकती है। इनमें कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी भी आएगी। इस दौरान हवाएं काफी तेज चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के समय खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

बता दें कि, दिल्ली में 2 नवंबर को मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने यहां बारिश और आंधी आने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। तापमान की बात करें तो दिल्ली में दिन का पारा 29 डिग्री तक जा सकता है। वहीं रात में तापमान करीब 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

वहीं, राजस्थान के कई जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बूंदी, सीकर, जैसलमेर, भरतपुर, बीकानेर, झुंझुनू, टोंक, धौलपुर और चूरू के लिए चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका है। हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

Created On :  

Tags

Next Story