बयान पर सियासत: मोदी को जाना पड़ेगा' से 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' बयान पर सियासी संग्राम, राहुल ने कहा, 'मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे', शिवसेना का पलटवार

मोदी को जाना पड़ेगा से मोदी कहीं नहीं जाएंगे बयान पर सियासी संग्राम, राहुल ने कहा,  मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे, शिवसेना का पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के 'मोदी को जाना पड़ेगा' वाले बयान से शुरू हुई सियासी बयानबाजी गुजरात से होते हुए दिल्ली तक पहुंच गई। और अब राहुल गांधी के 'मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे' वाले बयान पर एनडीए गुट में शामिल शिवसेना नेताओं ने पलटवार करते हुए INDIA गठबंधन को निशाने पर लिया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'मोदी को जाना पड़ेगा' वाले बयान से शुरू हुआ विवाद अब गुजरात और दिल्ली से होते हुए मुंबई तक पहुंच गया है। गुजरात में भाजपा नेताओं ने 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' का नारा दिया, तो दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे। इन बयानों के बीच शिंदे गुट की शिवसेना ने INDIA गठबंधन पर निशाना साधा है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में एक जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कहा था कि उन्हें सत्ता से जाना पड़ेगा। इसके जवाब में गुजरात में भाजपा नेताओं ने 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' का नारा देते हुए विपक्ष पर पलटवार किया। इसके बाद दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के दौरान राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे। इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी और तेज हो गई।

महाराष्ट्र के मुंबई में शिवसेना नेता आनंद दुबे ने राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा विपक्ष भ्रमित है। कभी कहता है कि मोदी चले जाएंगे और कभी कहता है कि उन्हें कहीं जाने नहीं देंगे। विपक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि वह कहना क्या चाहता है। आनंद दुबे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं और विपक्ष लंबे समय तक सत्ता में नहीं आने वाला। उन्होंने दिल्ली की रैली को फ्लॉप शो बताते हुए INDIA गठबंधन को 'ठगों का बंधन' करार दिया। उन्होंने ये भी कहा ये रैलियां परिवार और राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए की जा रही हैं।

वहीं, शिवसेना नेता शाइना एनसी ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यह तय करने वाले कौन हैं कि प्रधानमंत्री कहां जाएंगे या नहीं। इसका फैसला देश की 140 करोड़ जनता करती है। शाइना एनसी ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को तीन बार चुना है और चौथी बार भी चुनने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस की चुनावी हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि 2014 से अब तक कांग्रेस 99 बार हार चुकी है। उन्होंने कांग्रेस की हार का आंकड़ा सेंचुरी (100) तक पहुंचने पर भी कटाक्ष किया।

Created On :  

Tags

Next Story