SIR Controversy: INDIA गठबंधन की रैली पर BJP का हमला, अनुराग ठाकुर बोले- विपक्ष का न नेता एक, न नीति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष की एकजुटता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता ने इन दलों को नकारा और चुनावों में हराया है। वहीं भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया।
यह भी पढ़े -ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की बात का यूसुफ पठान ने किया खंडन, कहा- मैंने कोई पत्र नहीं लिखा, युवाओं और जनता के अधिकारों का किया समर्थन
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी दलों का रवैया दोहरा है। केरल में चुनाव जीतने पर उन्हें SIR प्रक्रिया सही लगती है, लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने पर यही प्रक्रिया गलत नजर आती है। उन्होंने कहा विपक्ष का न नेता एक है, न नीति है और न ही नीयत साफ है। ये देश में सिर्फ भ्रम फैलाना चाहते हैं।
वहीं, संबित पात्रा ने कहा कि देश में अब तक 12 बार SIR की प्रक्रिया हो चुकी है। समय-समय पर वोटिंग लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया नियमित रूप से होती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में 10 बार और मौजूदा सरकार के कार्यकाल में दो बार SIR हुआ है।
यह भी पढ़े -अमित शाह ने एमएलसी चुनाव रिजल्ट को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा - 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
पात्रा ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस के समय यह प्रक्रिया होती थी, तब उसे सही माना जाता था, लेकिन अब मतदाता सूची के शुद्धीकरण पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के 13 करोड़ वोट चोरी होने के आरोप पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि इतने बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई होती, तो देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन और आंदोलन देखने को मिलते।
Created On :  

