Bihar news: 'शून्य योगदान, झूठा गुणगान...',‘नीतीश सेतु’ के उद्घाटन को लेकर रोहिणी आचार्य ने बोला तीखा हमला

शून्य योगदान, झूठा गुणगान...,‘नीतीश सेतु’ के उद्घाटन को लेकर रोहिणी आचार्य ने बोला तीखा हमला

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के उद्घाटन से पहले जमकर बयानबाजियां हो रही है। पीएम मोदी 21 नवंबर को इस पुल का उद्घाटन करेंगे। इसे बिहार के लोगों को समर्पित किया जाएगा। पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। लेकिन उद्घाटन से पहले ही इसके निर्माण में केंद्र और राज्य सरकार के योगदान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। शून्य योगदान, झूठा गुणगान.. ADB का कर्ज, जनता का पैसा , मगर बीजेपी का झूठा ढोल।

रोहिणी आचार्य ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के निर्माण में केंद्र की मोदी सरकार का एक रुपया भी नहीं लगा है, फिर भी बीजेपी इसका झूठा श्रेय लूटने के लिए बेहाल हुई जा रही है l पुल के निर्माण के लिए 3 हजार करोड़ रूपए का कर्ज ADB से लिया गया और 2 हजार करोड़ रूपए बिहार के आंतरिक स्रोतों से दिए गए, लेकिन बीजेपी , केंद्र की बीजेपी सरकार और बिहार बीजेपी के लोगों के द्वारा बिना किसी योगदान के ऐसा ढोल पीटा जा रहा है, मानो मोदी जी और उनकी सरकार ने बिहार पर कोई एहसान किया है l

बिहार की जनता ये भली - भांति जानती है कि इस पुल के निर्माण में मोदी सरकार का शून्य योगदान है, इसके बावजूद बीजेपी के तमाम नेतागण बड़ी बेशर्मी से अपनी पीठ खुद थपथपाते हुए मोदी - गान में जुटे हुए हैं l

Created On :  

Tags

Next Story