Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़, पुलिस ने SBI समेत 6 बैंकों जारी किया नोटिस, इन पहुलओं को लेकर करेगी जांच

डिजिटल डेस्क , लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा मामले में लगातार बड़ी कार्रवाइयां हो रही है। इस बीच इस मामले की जांच बैंकिंग सिस्टम तक पहुंच गई है। पुलिस ने इस मामले में कदम उठते हुए करीब 6 से 7 बैंको को नोटिस भेजा है, जिनमें प्रमुख तौर पर भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल है। पुलिस ने बैंकों से ट्रस्ट से जुड़े खातों, लॉकर और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का ब्यौरा मांगा है। साथ ही एजेंसियां इस बारे में भी बता लगा रही है कि दान राशि का मूवमेंट कहां-कहां तक हुआ है।
यह भी पढ़े -सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर चंदा विवाद मामले पर गर्मी की छुट्टियों के बाद सुनवाई संभव वकील अजय राय
बैंकिंग और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल
पुलिस आरोपियों के साथ ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बैंकिंग और वित्तीय रिकॉर्ड भी खगाल रही है और उनकी गहन जांच में जुटी हुई है। बैंकों की तरफ घुमी जांच को लेकर माना जा रहा है कि यहां से डिटेल्स सामने आने के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही पुलिस बैंक कर्मचारियों और कैश हैंडलिंग में शामिल कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
इन बैंक कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
इस जांच का मुख्य उद्धेश्य दान की गिनती, उसकी सुरक्षा और बैंक तक पहुंचने वाली प्रोसेस के बारे में पता लगा रही है, ताकि इससे यह जानकारी मिल सके कि इसमें लापरवाही या किसी की मिलीभगत तो नहीं है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एसबीआई शाखा से जुड़े रत्नेश और गगनदीप से पूछताछ की जा रही है। ये दोनों कर्मचारी बैंक के पेरोल पर कार्यरत हैं, इनके नीचे भी 6 आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं।
आउटसोर्सिंग स्टाफ की जांच
पुलिस इन सभी लोगों को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी थी कि दान की गिनती और उसे सुरक्षित तरीके से बैंक तक पहुंचाने की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुभाष और टीन्नू को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी आरोपी आउटसोर्सिंग स्टाफ बताए जा रहे हैं। पुलिस इन लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
Created On :   29 Jun 2026 9:42 PM IST













