मोदी 3.0 कैबिनेट विस्तार!: केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव अतिशीघ्र, केंद्रीय मंत्रियों को कल नई दिल्ली में रहने के निर्देश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, पीएम के वापस लौटते ही कैबिनेट मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हो सकता है, कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। बीजेपी आलाकमान से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों में मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो सकता है। जिसमें कुछ चौकाने वाले खुलासे हो सकते है। बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में शामिल सभी मंत्रियों और बड़े नेताओं को अगले दो दिन तक राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद रहने को कहा गया है। बीजेपी के दिग्गज नेता और मोदी 3.0 सरकार में शामिल अधिकतर मंत्री दिल्ली पहुंच गए है, कुछ के देर रात तक पहुंचने की खबर है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी सेशेल्स से स्वदेश के लिए रवाना, नवशक्ति विनयगर मंदिर में पूजा और महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश से भिण्ड सांसद संध्या राय और खजुराहो से लोकसभा सांसद वीडी शर्मा को मोदी कैबिनेट में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि दोनों का गृह जिला मुरैना एक ही होने से अंतिम फैसले में कुछ भी परिवर्तन हो सकता है। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद तरूण चुघ का कैबिनेट बनना लगभग तय माना जा रहा है।
मोदी 3.0 कैबिनेट विस्तार या फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हमारे राजनीतिक सूत्रों ने संभावित तौर पर बताया है कि जल्द ही मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। मंत्रियों की समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते है। अगले महीने के तीसरे हफ्ते के आसपास मानसून सत्र शुरु हो सकता है। अब देखना है कि मोदी 3.0 में बड़ा बदलाव होता है या सीमित फेरबदल से ही काम चलेगा।
यूपी में आगामी साल के शुरुआती महीनों में ही विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में गरम राजनितिक माहौल में भाजपा जनता को एक संदेश दे सकती है। सबसे बड़ा राज्य होने के नाते बीजेपी केंद्रीय सरकार के विस्तार में यूपी को अधिक महत्व देगी।
ऐसा माना जा रहा है कि मोदी सरकार के पहले के दो कार्यकाल की तुलना में ये मंत्रिमंडल काफी बढ़ा हो सकता है। माना जा रहा है कि कुल लोकसभा सीटों के 15 फीसदी के हिसाब से कुल 81 -82 मंत्री बनाए जा सकते है। इस कार्यकाल में कुल 72 मंत्री है।
आपको बता दें मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती गठन में पीएम समेत 58 मंत्री थे। बाद में जुलाई 2021 में हुए कैबिनेट विस्तार और बदलाव के बाद पीएम समेत मंत्रियों की संख्या 78 तक पहुंच गई थी
2014 के लोकसभा चुनाव बाद जब पहली बार मोदी सरकार बनी थी, तब शुरुआत में कुल 45 मंत्री थे। फेरबदव और विस्तार के बाद 21 नए मंत्रियों के शामिल होने के कारण मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 71 हो गई थी।
Created On :   29 Jun 2026 4:12 PM IST














