Maharashtra Politics: 'अब समझ में आया BJP कहती थी मंदिर वहीं बनाएंगे' उद्धव ठाकरे राम मंदिर चंदा मामले पर क्या बोले?

अब समझ में आया BJP कहती थी मंदिर वहीं बनाएंगे उद्धव ठाकरे राम मंदिर चंदा मामले पर क्या बोले?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या राम मंदिर को लेकर भापजा पर निशाना साधा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या राम मंदिर को लेकर भापजा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर का 'व्यावसायीकरण' करने औप हिंदुओं की विचाराधार के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आगे बताया कि राम भगवान हिंदुओं के प्रेरण स्त्रोत है, लेकिन बीजेपी ने इसे दुकान में तब्दील कर दिया है।

'श्रद्धालुओं की आस्था के साथ धोखाधड़ी'

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, "पहले बीजेपी ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ का नारा देती थी, अब समझ आ गया कि वे मंदिर क्यों बनाना चाहते थे।" उन्होंने मंदिर के चढ़ावे के कथित गबन करने का जिक्र करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ धोखाधड़ी की गई है। साथ ही सवाल उठाया और कहा कि मंदिर को व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र क्यों बना दिया गया है?

बागी सांसदों पर गरजे

शिवसेना यूबीटी प्रमुख ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला किया और कहा कि अब 'गद्दारों की जड़ों पर प्रहार' करने का दौर आ गया है। उन्होंने ये बयान परभणी में मीडिया से बातचीत करते हुए दिया है। इस दौरान पार्टी के 6 बागी सांसदों का जिक्र किया और कहा कि निजी स्वार्थ के लिए उन लोगों ने पाला बदला है। उद्धव ने लोगों से अपील की कि वे शिंदे गुट के प्रत्याशियों को किसी कीमत पर जीतने नहीं दे।

क्या ये 'ऑपरेशन देवेंद्र?'

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता एग्जाम (टीईटी) के पेपर लीक के मामले में उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह मामला 'शर्मनाक' है। साथ ही बताया कि इन मामले में राज्य केंद्र बन गया है। वो 'ऑपेरशन टाइगर' का जिक्र करते हैं और कहते हैं कि ये 'ऑपरेशन देवेंद्र' भी हो सकता है। यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली जाने से रोकने और उन्हें प्रदेश तक ही सीमित रखने की चाल हो सकती है।

Created On :   28 Jun 2026 11:21 PM IST

Tags

Next Story