135वां एपिसोड: बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, कहा जनता और नेतृत्व के बीच सबसे बड़ा माध्यम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडिया कार्यक्रम का आज 135वां एपिसोड प्रसारित हुआ, बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने कार्यक्रम को सुना। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की में और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैतूल में जबकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 135वां एपिसोड सुना।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 135वां एपिसोड सुनने के बाद मीडिया से कहा आज की मन की बात का 135वां एपिसोड हम सभी लोगों ने सुना है। ये मन की बात जनता और नेतृत्व के बीच सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। इसमें पीएम मोदी लोगों द्वारा जो नया-नया नवाचार देश में होते हैं वो देश के सामने रखते हैं, तो ये लाभदायक मन की बात होती है।
मन की बात कार्यक्रम के 135वें एपिसोड पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एएनआई से कहा राज्य की ओर से तीन कार्यक्रम आयोजित किए गए 'मन की बात' का प्रसारण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में 'बलिदान दिवस' का आयोजन और एक डिजिटल ट्रेनिंग सेशन। इस खास मौके पर मैं खुद, संगठन मंत्री बी. एल. संतोष, मंडल अध्यक्ष और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से 'जल शक्ति अभियान' से जुड़ने का आह्वान किया और मैंने गोवा के लोगों से पानी बचाने के काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
Created On :   28 Jun 2026 2:55 PM IST












