Maharashtra TET Paper Leak: 'भाजपा सिर्फ सांसदों और विधायकों की... महाराष्ट्र पेपर लीक पर भड़के अभिजीत दीपके

भाजपा सिर्फ सांसदों और विधायकों की... महाराष्ट्र पेपर लीक पर भड़के अभिजीत दीपके
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का पेपर लीक गया है। इसके बाद देश की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का पेपर लीक गया है। इसके बाद देश की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

सरकार की बड़ी विफलता का उदाहरण

अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और आरोप लगाया कि नीट विवाद के बाद अब महाराष्ट्र टीईटी का पेपर भी लीक हो गया है। इसके बाद परीक्षा रद्द कर सरकार की एक बड़ी विफलता का उदहरण पेश किया है। प्रश्रपत्र के कुछ प्रश्न कथित तौर पर लीक हुए है। इसके बाद सराकर ने परीक्षा की तारीख से एक दिन पहले इसे कैंसिल कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भिवंडी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

खरीद-फरोख्त के लिए फंड

सीजेपी संस्थापक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पहले नीट और अब महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा भी लीक हो गई और आखिरी समय पर रद्द कर दी गई। विद्यार्थी और शिक्षक 2017 से ही टीईटी घोटालों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन व्यवस्था सुधारने के बजाय युवाओं का भविष्य बर्बाद करने पर तुला है।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक भी परीक्षा ठीक से नहीं करा सकती है। वो सिर्फ राजनीतिक दलों को तोड़ने और उनके प्रतिनिधियों को अपनी पार्टी में शामिल करने का काम कर रही है। साथ ही सांसदों और विधायकों की खरीद-फरोख्त में इस्तेमाल करने वाले फंड के स्त्रोत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Created On :   28 Jun 2026 12:26 AM IST

Tags

Next Story