'भ्रष्टाचार के नए मॉडल': 'केंद्रीय मंत्री ने 1 करोड़ रुपए सब्सिडी का लिया फायदा' अशोक गहलोत का PM मोदी पर तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री ने 1 करोड़ रुपए सब्सिडी का लिया फायदा अशोक गहलोत का PM मोदी पर तीखा हमला
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मोदी सरकार पर 'भ्रष्टाचार के नए मॉडल' और हितों के टकराव के आरोप लगाए हैं।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मोदी सरकार पर 'भ्रष्टाचार के नए मॉडल' और हितों के टकराव के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हाल ही में हुई घटनाओं से पता चलता है कि राजनेताओं और नौकरशाहों खास तरजीह मिल रही है। उन्होंने ये आरोप एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए लगाए हैं।

'IAS अधिकारी पर लगे आरोप'

छपी इस रिपोर्ट में आरोप लगाए गए हैं कि अजमेर से सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को उनके ही मंत्रालय की एक योजना के अंतर्गत सब्सिडी मिली है। जिस बोर्ड से इस योजना को मंजूरी मिली है, इसमें वो खुद उपाध्यक्ष के पद पर है। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार के तहत भ्रष्टाचार के नए मॉडल और 'हितों के टकराव' का एक और बड़ा मामला सामने आया है। इसमें एक केंद्रीय मंत्री और केंद्र सरकार में कार्यरत एक IAS अधिकारी पर आरोप लगे हैं।"

एक करोड़ की सब्सिडी मंजूर

अशोक गहलोत आगे आरोप लगाते हुए कहते हैं, "इसे आप क्या कहेंगे जब कृषि राज्य मंत्री खुद अपने ही मंत्रालय की योजना के तहत अपने खेत के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर करवाते हैं?" उन्होंने बताया, "एक तरफ, आम किसान को फायदा पाने के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकना पड़ता है, और दूसरी तरफ, मंत्रियों और चहेते अधिकारियों को करोड़ों रुपये का सरकारी फायदा मिलता है।"

PM मोदी की चुप्पी पर सवाल

पूर्व सीएम ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री से जुड़े कथित गड़बड़ियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुप रहने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति 'न ​​खाऊंगा, न खाने दूंगा' का नारा देता था, वह आज अपने ही मंत्रियों की इस खुली गड़बड़ी पर चुप क्यों है? देश की जनता इस दोहरे मापदंड को देख रही है।"

Created On :   27 Jun 2026 8:07 PM IST

Tags

Next Story