MP News: कैलाश विजयवर्गीय का तंज, अफसर कमर बताते हैं कि हमने संघ की चड्डी पहनी, बेल्ट लगाया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आरएसएस के एक कार्यक्रम में अधिकारी और कर्मचारियों पर तंज कसा है।
यह भी पढ़े -राज्यसभा चुनाव मध्य प्रदेश में विजयवर्गीय का बड़ा संकेत, 'तीसरा उम्मीदवार उतरा तो उसकी जीत भी सुनिश्चित करेंगे'
उन्होंने कहा कई अफसर मेरे पास आते है और कमर बताते हैं कि हमने संघ की चड्डी पहनी, बेल्ट लगाया। कैबिनेट मंत्री ने कहा हमारी सरकार बनने के पहले कभी नहीं बताया, अच्छे लोगों की अब कमी हो गई।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के वीरगढ़ी हनुमान मंदिर में प्राचीन बावड़ी का किया निरीक्षण, गोमाता की पूजा कर खिलाया गुड़-चारा
सरकार बनने के बाद सब संघ के हो गए, हर अधिकारी हर कर्मचारी संघ के हो गए, मेरे पिताजी संघ में जाते थे। अब भीड़ हो गई, इस भीड़ में अच्छे इंसानों की कमी है। अच्छे इंसानों की कमी होती जा रही है। संगठन बढ़ता जा रहा है। कहने के लिए विचारधारा भी बढ़ रही है। पर अगर अच्छे इंसान नहीं होगे तो क्या इस विचारधारा का महत्व क्या, इस पर चिंतन और मनन करना चाहिए।
Created On :   27 Jun 2026 3:34 PM IST











