UP News: चंदे में गड़बड़ी आस्था पर चोट, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाए कई आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश में अयोध्या राम मंदिर के कथित चंदे में गड़बड़ी मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दान में हुए कथित हेराफेरी को लेकर कांग्रेस नेता बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहे है।
यह भी पढ़े -चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि, राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी किया बयान, अब महासचिव के पद पर काम नहीं करेंगे चंपत राय
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया के सामने कहा दान गड़बड़ी को लेकर कहा पूरे देश से लोगों ने, जो मानते हैं, और जिनकी आस्था है, उन्होंने चंदा दिया, और अब वह चंदा चोरी हो गया है। कांग्रेस नेता ने इसे दुखद और शर्मनाक बताया है। प्रियंका गांधी ने कहा यह सिर्फ बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा दिया गया फंड नहीं है। यह वह फंड है जो हर नागरिक से इकट्ठा किया गया है। इसे इकट्ठा करने के लिए एक मुहिम चलाई गई थी। तो कौन जिम्मेदार है? अगर आपने इसे इकट्ठा किया है, तो इसे सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है।
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT रिपोर्ट पर कहा,"सभी तरफ हम चोरी देख रहे हैं वोट चोरी, सदन चोरी और अयोध्या में चंदा चोरी हो रहा है। उन्होंने आगे कहा बहुत दुख की बात है कि जिस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी शामिल हुए, जिस मंदिर को लेकर ये राजनीति करते हैं, जिस भगवान को लेकर भाजपा वोट मांगती है आज उसी मंदिर में चंदा चोरी, उसी भगवान के नाम पर गरीबों के पैसों की चोरी तो बहुत ये शर्मनाक की बात है कि आज भी अपराधियों को भाजपा और RSS के नेतृत्व बचाने की कोशिश कर रही है।
इस केस में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा आस्था पर चोट वो कर रहे हैं जिन्होंने चंदा चोरी की और जो आरोपियों को बचा रहे हैं, जो राम के नाम के पर लूट कर रहे हैं। दूध तो रहा ही नहीं सिर्फ पानी ही पानी रह गया। SIT क्यों गठित की, जब SIR गठित की तो FIR SIT ने क्यों नहीं कराई। ऐसा घोटाला हो गया है कि अब इन्हें समझ नहीं आ रहा है कि करें तो करें क्या? इन्हें बचने का रास्ता नहीं मिल रहा है।'
Created On :   27 Jun 2026 4:59 PM IST












