पश्चिम बंगाल न्यूज: बीजेपी नेता कीया घोष ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना, कहा सोनिया गांधी को घरेलू नीति पर बात करनी चाहिए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी नेता कीया घोष ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता ने पलटवार करते हुए न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा सोनिया गांधी विदेश नीति की आलोचना कर रही हैं, उन्हें पहले घरेलू नीति पर बात करनी चाहिए। गाजा में इजराइल की कार्रवाई पर चुप्पी को लेकर सोनिया गांधी ने पीएम मोदी सरकार पर हाल ही में किए गए हमले पर बीजेपी नेता घोष ने रिएक्शन दिया है।
संदेशखाली की घटना के समय उनकी चिंता कहाँ थी? तब वह चुप क्यों थीं? जब बांग्लादेश में हजारों हिंदुओं पर अत्याचार हुआ, तब उनकी विदेश नीति कहाँ गई? तब वह चुप क्यों थीं? उन्हें सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता होती है, चाहे वह यहाँ हो, बांग्लादेश में हो या कहीं और इसलिए बेहतर होगा कि वह विदेश नीति पर बात न करें।
आपको बता दें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गाजा के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीति को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक लेख में कहा कि भारत पहले फिलिस्तीन के अधिकारों का खुलकर समर्थन करता था लेकिन अब उसका रुख पहले जैसा नहीं दिख रहा है। उनके मुताबिक, गाजा में लगातार खराब होते हालात पर भारत को साफ और मजबूत आवाज उठानी चाहिए।
इस मामले में सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। बीजेपी ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर पहले भी अपना पक्ष साफ किया है। गाजा पर भारत की नीति पर सवाल सोनिया गांधी ने कहा कि गाजा में हालात बहुत खराब हैं।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में बच्चों और आम लोगों की जान गई है। उनका कहना है कि भारत को इंसानियत के आधार पर अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। भारत की छवि पर जताई चिंता सोनिया गांधी ने कहा कि भारत लंबे समय से फिलिस्तीन का समर्थन करता रहा है।
उनके अनुसार, अगर भारत इस मुद्दे पर पहले जैसी भूमिका नहीं निभाता तो इससे दुनिया में उसकी पहचान पर असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों के समर्थन में खुलकर बोलने की अपील की।
बीजेपी ने दिया जवाब बीजेपी ने सोनिया गांधी के आरोपों को खारिज किया। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कई बार अपना रुख साफ किया है और जरूरतमंद लोगों तक मानवीय सहायता भी पहुंचाई है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस इस मुद्दे को राजनीति से जोड़ रही है, जबकि भारत अपनी विदेश नीति के अनुसार फैसले लेता है।
Created On :   27 Jun 2026 5:23 PM IST












