UP BJP Strategy: यूपी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया मास्टर प्लान, बूथ से लेकर जिले तक ऐसी है तैयारियां

यूपी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया मास्टर प्लान, बूथ से लेकर जिले तक ऐसी है तैयारियां
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं। इससे पहले बीजेपी की तैयारियां जोरों पर है। पार्टी ने पीडीए के फार्मूले पर नई टीम का गठन किया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं। इससे पहले बीजेपी की तैयारियां जोरों पर है। पार्टी ने पीडीए के फार्मूले पर नई टीम का गठन किया है। पार्टी संगठन से लेकर चुनावी नैरेटिव तक व्यापर रणनीति पर काम करती हुई नजर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने मिशन 2027 के लिए 6 सूत्रीय प्लान बनाया है। इसमें बूथ मैनेजमेंट, सामाजिक संतुलन, लाभार्थी संपर्क और डबल इंजन सरकार के कामों के आधार पर चुनाव की रणनीति तैयार की है।

भाजपा का मकसद?

इस चुनाव के लिए पार्टी का सबसे पहला फोकस संगठन के गठन पर रहा है। आगामी 6 महीनों में पार्टी राज्य के 1.77 लाख बूथों पर बूथ समितियों का गठन और सत्यापन पूरा करेगी। इसके लिए बूथ से लेकर जिला और इलाके स्तर तक संगठन को सक्रिय किया है। इस काम के लिए बोर्ड-निगमों में भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। भाजपा की रणनीति के तहत नई प्रदेश टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर भी जोर दिया है। पार्टी ने ओबीसी के साथ दलित, अति पिछड़ा, जाट, महिला और युवा वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। इसके लिए बहुत जल्द प्रदेश अध्यक्ष दौरे पर निकल सकते हैं। इस दौरान वे सभी जिलों में पहुंचकर संगठन की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

BJP के सामने चुनौती?

भाजपा की चुनावी रणनीति के मुताबिक, पार्टी का सबसे बड़ा आधार 'डबल इंजन सरकार' है। बीजेपी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था और लाभार्थी योजनाओं को चुनाव में मुद्दा बनाएगी। करोड़ों लाभार्थियों से सीधा संपर्क और सीटवार माइक्रो प्लान और लगातार समीक्षा पर फोकस रहेगा। पार्टी का मानना है कि राम मंदिर चढ़ावा विवाद, नीट पेपर लीक मामला और यूजीसी गाइडलाइन जैसे मुद्दे चुनौती दे सकते हैं।

Created On :   26 Jun 2026 10:26 PM IST

Tags

Next Story