UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारियां, केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी फाइनल लिस्ट

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारियां, केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी फाइनल लिस्ट
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले यूपी भाजपा संगठन में बड़े बदलाव के लिए गतिविधियां तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले यूपी भाजपा संगठन में बड़े बदलाव के लिए गतिविधियां तेज हो गई है। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य बीजेपी टीम में लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी संभावित लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को भेज दी गई है। अब इन नामों पर अंतिम सहमति और औपचारिक मंजूरी मिलना बाकी है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष की आयु तय

जानकारी के मुताबिक, इस नई सूची में संगठनात्मक संतुलन और युवा नेतृत्व का विशेष ध्यान रखा गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आयु सीमा तय की गई है, जो 35 वर्षिय रखी गई है। इसी के आधार पर अब नए युवा प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

यूपी में पिछले कुछ महीनों से प्रदेश संगठन को लेकर अहम बैठकों का दौर जारी है। इसी सिलसिले में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और यूपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की बैठक हुई। ये मीटिंग करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें प्रदेश टीम के लिए प्रस्तावित सभी नामों पर गहन चर्चा की गई।

अंतिम फैसले से पहले व्यापक चर्चा

बताया जा रहा है कि संगठन में नए चेहरों को शामिल करने के लिए व्यापक चर्चा पहले ही हो चुकी है। अब इन नए चेहरों को केंद्रीय नेतृत्व की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। इसके बाद पंकज चौधरी अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में नई टीम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें अब केंद्रीय नेतृत्व के अंतिम फैसले पर बनी हुई है।

Created On :   25 Jun 2026 12:00 AM IST

Tags

Next Story