Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले मामले में संजय सिंह से SIT करेगी पूछताछ, सूबत पेश करने का दावा

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले मामले में संजय सिंह से SIT करेगी पूछताछ, सूबत पेश करने का दावा
राम मंदिर चढ़ावा मामले में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही है। इस बीच ऐसी जानकारी मिली है कि इस मामले में पूछताछ के लिए एसआईटी ने आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह को बुलाया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा मामले में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही है। इस बीच ऐसी जानकारी मिली है कि इस मामले में पूछताछ के लिए एसआईटी ने आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह को बुलाया है। इसकी पुष्टि खुद संजय सिंह ने की कि उन्हें गुरुवार (25 जून) को 11 बजे लखनऊ स्थित मण्डलायुक्त कार्यालय में बुलाया है। यहां पर वह इस मामले से जुड़े सबूत पेश करेंगे।

क्या देंगे सबूत?

संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि 25 जून को मंदिर चढ़ावे की चोरी, चंदा चोरी, जमीन घोटाले से जुड़े अहम कागजात जांच टीम को सौंपेंगे। उन्होंने कहा, "मैं ये जानकारी आप सब के साथ शेयर करना चाहता था कि 25 जून को 11 बजे लखनऊ मंडलायुक्त के कार्यालय पर मुझे बुलाया गया है। मैंने समय भी मांगा था। मैं कल जाकर सारी जानकारी SIT को सौंपूंगा। जय हिंद, जय श्रीराम।"

BJP सरकार पर कसा तंज

आप सांसद लगातार राम मंदिर चढ़ावे के मामले में अपनी बात रख रहे हैं। इस दौरान उनका आक्रामक रुख देखने को भी मिला है और उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास इस घाटले से जुड़े हुए कई दस्तावेज है। उनके इस बयान के बाद एसआईटी ने उनसे सूबत मांगने के लिए बुलाया है।

'भाजपा को पहुंचा माल'

संजय सिंह ने एक अन्य एक्स पोस्ट में बताया, "2 करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ में, 3 करोड़ की ज़मीन 24 करोड़ में, 9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ में चंपत राय ने खरीदी। सारे सबूत मेरे पास हैं मुझे आज तक SIT ने मिलने का समय नहीं दिया। आखिर चंदा चोर अभी तक ट्रस्ट में कैसे हैं? ट्रस्ट मोदी ने बनाया, लूट का माल BJP को पहुँचा BJP उसी पैसे से देश भर में सांसद विधायक खरीद रही है। यही कारण है मोदी जी अब तक चंदा चोरी पर खामोश हैं।"

Created On :   24 Jun 2026 8:05 PM IST

Tags

Next Story